PHM NEWS

अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि पर मुख्यमंत्री योगी का आभार

प्रकाशित: 21 Feb 2026

सिद्धार्थनगर :उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा का प्रदेशभर में स्वागत किया जा रहा है। जनपद सिद्धार्थनगर के अनुदेशकों ने इस निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

अनुदेशकों ने बताया कि सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से ₹17,000 प्रतिमाह मानदेय लागू करने के निर्णय से हजारों अनुदेशकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, आदरणीय एमएलसी श्रीचंद शर्मा तथा सरकार के सभी नीति-निर्माताओं के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की गई।

परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही अनुदेशकों के एरियर का भुगतान भी किया जाएगा तथा आने वाले समय में अनुदेशकों को नियमित (अनुदेशक) पद पर समायोजित किए जाने की दिशा में भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय अनुदेशकों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके लिए जनपद सिद्धार्थनगर सहित प्रदेश के समस्त अनुदेशक परिवार की ओर से मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।