प्रेम प्रसंग में युवक 180 फीट टावर पर चढ़ा, गांव में हड़कंप
सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्थिया चौकी के लक्ष्मीगंज चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते करीब 180 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया।
बताया जा रहा है कि युवक सुबह करीब 10 बजे टावर पर चढ़ा और तब से नीचे उतरने से इनकार कर रहा है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा हुआ है।
युवक की मांग है कि जिस लड़की से उसका प्रेम प्रसंग है, उसे मौके पर बुलाया जाए, तभी वह टावर से नीचे उतरेगा। वहीं, लड़की के परिवार वाले उसे लाने के लिए तैयार नहीं हैं।
जानकारी के अनुसार, युवक पहले भी इसी प्रेम प्रसंग के मामले में करीब छह माह जेल की सजा काट चुका है।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम कई घंटों से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।