टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

पीपलू थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो साल चार माह से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार

टोंक | 24-Nov-2025 05:55 AM | 377 |
टोंक
दो साल चार माह से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार

पाीपलू..पुलिस थाना पीपलू द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो वर्ष चार माह पुराने लूट प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रकरण संख्या 181/2023, धारा 394 आईपीसी में वांछित आरोपी राजू गुर्जर उर्फ फाल्या पुत्र बिरधाराम, उम्र 42 वर्ष, निवासी मुण्डिया रामसर, थाना बिदांयिका, जिला जयपुर (पश्चिम) लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की लगातार निगरानी एवं तलाश के बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।थानाधिकारी ने बताया कि फरार अपराधियों पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अभियुक्तों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.