PHM NEWS

उनियारा: शिक्षा और चिकित्सा से वंचित रखना मानवाधिकारों का उल्लंघन - एडीजे सोनी

प्रकाशित: 11 Dec 2025

उनियारा.(आनंद शर्मा)कस्बे के महात्मा गांधी गर्ल्स स्कूल में मंगलवार को 'विश्व मानवाधिकार दिवस' के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (ADJ) दीपक कुमार सोनी रहे।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे दीपक कुमार सोनी ने छात्राओं को बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर 1948 को मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया गया था, जिसकी याद में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी मनुष्यों के लिए समानता, स्वतंत्रता और न्याय के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

​सामाजिक कुरीतियाँ ही मानवाधिकार हनन हैं

न्यायाधीश सोनी ने कहा कि यदि समाज में किसी बच्चे को शिक्षा न मिले, गरीब को इलाज न मिले, महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा न मिले या मजदूर को उचित मजदूरी न मिले, तो यह केवल एक सामाजिक समस्या नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर मानवाधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह दिन बुनियादी अधिकारों और मानवीय गरिमा के सम्मान पर जोर देता है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।

​यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील सिरोठा, तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव बनवारी यादव, पीएलवी लोकेश कुमार बैरागी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर व्याख्याता रमेश पवार, हरिप्रसाद बैरागी, मैनेजर मीणा, धर्मेंद्र मीणा, चेतन जी सहित विद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।