टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

'दीपू दास की हत्या ने झकझोरा : बांग्लादेश में हिंदुओं की लिंचिंग पर विहिप-भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

टोंक | 31-Dec-2025 04:09 AM | 377 |
टोंक
बांग्लादेश में हिंदुओं की लिंचिंग पर विहिप-भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

उनियारा.बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार अत्याचार और हिंसा के विरोध में भारत में आक्रोश गहराता जा रहा है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनुस खान का पुतला फूंका।

सड़कों पर उतरा आक्रोश, सरदार सर्किल पर प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कटला बाजार से हुई। हाथों में तख्तियां और जुबां पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सदर बाजार होते हुए बस स्टैंड पहुंचे। यहाँ से रैली सरदार सर्किल पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और यूनुस खान का पुतला आग के हवाले किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की।

भीड़तंत्र और अराजकता का माहौल: नरेश बंसल

प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए भरतपुर जिला भाजपा प्रभारी नरेश बंसल ने कहा कि बांग्लादेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उग्र भीड़ द्वारा हिंदुओं के साथ बेरहमी से मारपीट और हत्याएं की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां पूरे देश में अराजकता का माहौल है और हिंदू समाज को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।

दीपू दास की हत्या को बताया दिल दहला देने वाला

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल टाडा ने बांग्लादेश में हुई हालिया क्रूरता का जिक्र करते हुए वहां के हालात बयां किए। उन्होंने कहा, "हाल ही में बांग्लादेश की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले 25 वर्षीय दीपू दास को उन्मादी भीड़ ने सड़कों पर घसीटकर बेरहमी से पीटा और मार डाला। दरिंदगी की हद पार करते हुए उसके शव को पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई।" उन्होंने इस घटना को झकझोर देने वाला बताते हुए इसकी घोर निंदा की।

ये रहे उपस्थित

इस विरोध प्रदर्शन और रैली में भाजपा शहर अध्यक्ष ममता साहू, बाबूलाल कसलीवाल, नमो नारायण गौतम, राजबाबू खीची, सुरेश कुमावत, प्रेमचंद एडवोकेट, जगदीश साहू, मदन आकड़, रविशंकर शर्मा, मानवेंद्र कुशवाहा, प्रह्लाद प्रजापत, लोकेश सैनी, अनीता बड़ाया, पारुल गोयल, कजोड़ चौधरी, कैलाश चौधरी, मनोज कुशवाहा, महेश खंडेलवाल, प्रभु कुशवाहा और अजय महावर सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.