टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

अलीगढ़: कछुआ चाल से चल रहा बीसलपुर लाइन का काम, मुख्य बाजार में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी : जगह-जगह खुदी सड़कों और गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, जिम्मेदार विभाग बेखबर

टोंक | 31-Dec-2025 04:37 AM | 377 |
टोंक
जगह-जगह खुदी सड़कों और गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, जिम्मेदार विभाग बेखबर

.अलीगढ़ (टोंक)कस्बे में फ्लोराइड युक्त पानी से निजात दिलाने के उद्देश्य से चल रही बीसलपुर पेयजल परियोजना अब स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। मुख्य बाजार और गली-मोहल्लों में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बाजार में कीचड़ और गंदगी का आलम

संवेदक द्वारा मुख्य बाजार में पाइपलाइन डालने के लिए सीसी सड़क को तोड़ा गया, लेकिन काम के दौरान नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अब स्थिति यह है कि नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। इससे दुकानदारों और राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।

खुदे गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता

गली-मोहल्लों में भी स्थिति बदतर है। पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा गया है। मिट्टी धंसने से गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें आए दिन वाहन फंस रहे हैं और आवागमन ठप हो रहा है। पीएचईडी विभाग और ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से इस लापरवाही पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पुरानी लाइनें टूटीं, गहराया जल संकट

कस्बे के नागरिक अनिल जैन, राजेश अग्रवाल, वार्ड पंच भास्कर चतुर्वेदी और मधु पक्षकार ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते खुदाई के दौरान कई जगहों पर पुरानी पेयजल लाइनें और नल कनेक्शन टूट गए हैं। इससे कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है और संकट गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि अधिकारी न तो काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और न ही टूटी सड़कों की मरम्मत सुध ले रहे हैं।

 

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.