टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

बारिश के पानी की निकासी बंद होने से किसानों के खेतों में भरा पानी : उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

टोंक | 23-Nov-2025 04:01 AM | 377 |
टोंक
उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बनेठा (आनंद शर्मा) बनास नदी के समीप ईसरदा बांध की पाल निर्माण के होने से पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है। जिससे पानी खेतों में भरा हुआ है। जिससे  पीडित किसानों ने कई खेतों में भरे हुए पानी की निकासी की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।  उपखंड अधिकारी पूजा मीणा को सौंपे गए हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बदरी लाल माली, फून्दी लाल, कैलाश चंद, गणेश माली सहित दो दर्जन काश्तकारों ने बताया कि ईसरदा मुख्य बांध की पाल की दीवार का निर्माण हो जाने के कारण वर्षा के पानी की निकासी नहीं हो रही है। बरसात का पानी इकट्ठा होकर निकासी नहीं होने के कारण खेतों में भर गया है। जिससे कहीं खेतों में उगी हुई फसल चौपट होने के कगार पर आ गई है। बरसाती पानी के स्थाई रूप से पानी निकासी की मांग को लेकर किसानों ने पाल की दीवार के पास नाला निर्माण कर निकासी करवाने की मांग की है। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद एसडीएम पूजा मीणा ने शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.