PHM NEWS

शिक्षा के साथ मनोरंजन: ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने जयपुर ट्रिप में की मस्ती

प्रकाशित: 11 Dec 2025

उनियारा:(आनंद शर्मा) ऑक्सफोर्ड विद्यालय के 50 विद्यार्थियों के लिए जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण यादगार रहा। डायरेक्टर मंजू जैन द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद शुरू हुए इस सफर में बच्चों ने ज्ञान और विज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन का भी भरपूर आनंद लिया।

​जयपुर पहुंचकर विद्यार्थियों ने सबसे पहले चिड़ियाघर में वन्यजीवों को देखा, जहां इमरान खान ने उन्हें प्रकृति और जीव-जंतुओं के बारे में रोचक जानकारियां दीं। इसके बाद अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में रखी प्राचीन धरोहरों, अस्त्र-शस्त्रों और हस्तशिल्प को देखकर विद्यार्थी अभिभूत हो गए।

​शाम को फन किंगडम में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। रेन डांस, कार रेसिंग और नौका विहार के साथ बच्चों ने दिन भर की थकान मिटाई। इस सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ—रवि मंगल, इंद्र सिंह, दीपक प्रजापत, गुंजन जैन, पारुल जैन, सिया नरूका, फरहीन खान, प्रिया और अमरीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई