PHM NEWS

नारी शक्ति निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रारंभ

प्रकाशित: 24 Nov 2025

उनियाराउपखंड के.पलाई कस्ब में राजस्थान कंप्यूटर्स एण्ड रोज़गार सेंटर पलाई पर नारी शक्ति योजना के तहत निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस योजना में चयनित बालिकाओं के लिए यह कोर्स शुरू किया गया है।

राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं और बालिकाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन ड्रॉ के माध्यम से किया गया। इस वर्ष पलाई, बोसरिया, कचरावता, गंभीरा ग्राम पंचायतों से कुल 25 बालिकाओं का चयन हुआ।

कार्यक्रम का वार्ड पंच इंद्रजीत धाकड़, पत्रकार श्योजीलाल धाकड़ ने किया। Gss उपाध्यक्ष अमीन खान, पत्रकार मदन लाल सैनी, श्योजी लाल धाकड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग कंप्यूटर का है और इसके बिना विकसित राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। प्रशिक्षणार्थियों को पुस्तक, पेन और नोटबुक, बैग की किट भी वितरित की गई।

इस अवसर पर केंद्र प्रभारी आशिक ख़ान, Gss उपाध्यक्ष अमीन खान, पत्रकार मदन लाल सैनी, श्योजी लाल धाकड़, मोनू गुर्जर, वार्डपंच इंद्रजीत, पटवारी मनराज मीना, नवल सैनी सहित कई पेरेंट्स और ग्रामीण, बालिकाएं उपस्थित थे।