बांदा।शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन डॉ. संजीव गुप्ता ने चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ मिलकर बांदा में विभिन्न पुलिस...
बांदा।
शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन डॉ. संजीव गुप्ता ने चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ मिलकर बांदा में विभिन्न पुलिस इकाइयों का निरीक्षण किया।
प्रशिक्षण केंद्र का गहन अवलोकन:
एडीजी ने पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूटों से सीधे संवाद कर सुरक्षा, प्रशिक्षण गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिक्रूटों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए ताकि वे भविष्य में कानून-व्यवस्था संभालने में सक्षम हों।
साइबर थाने का औचक निरीक्षण:
निरीक्षण के दौरान डॉ. संजीव गुप्ता ने साइबर थाना का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की स्थिति की समीक्षा की और तकनीकी उपकरणों, स्टाफ की दक्षता व कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया। उन्होंने साइबर अपराधों के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए निर्देश दिए कि आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग कर मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
फरियादियों से सीधा संवाद:
निरीक्षण के बाद एडीजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर वहां आए फरियादियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए।