टूटी सड़कों की गांव एवं गलियों में गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराएंः सांसद– सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा की गईबांदा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)...
टूटी सड़कों की गांव एवं गलियों में गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराएंः सांसद
– सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा की गई
बांदा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सर्किट हाउस सभागार में सांसद बांदा-चित्रकूट कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, अन्य जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी जे. रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में गत बैठक के कार्यों की समीक्षा की गई तथा सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने को कहा।
सांसद ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि टूटी हुई सड़कों की गांव और गलियों में गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए तथा जल जीवन मिशन से जुड़ी सड़कों की स्थिति जांचने हेतु समिति गठित की जाए। उन्होंने कमासिन और लोहरस गांव की सड़कों की मरम्मत जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराने को कहा।
बैठक में सांसद ने बांदा माइनर केन कैनाल की नहर पटरी पर अतिक्रमण रोकने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को कालिंजर से बघेल मार्ग पर झाड़ियों की कटाई, बांदा से बबेरू रोड की मरम्मत गुणवत्ता के साथ शीघ्र कराने तथा अतिक्रमण चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुद्रा लोन और मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने को कहा। कमासिन व जलालपुर के ट्यूबवेल शीघ्र ठीक करने, बबेरू में जर्जर पोल बदलने, तथा तिंदवारी व सिंधौली में विद्युत आपूर्ति सुधारने के भी निर्देश दिए।
तिंदवारी में नाला पाटने व डंपिंग ग्राउंड बनाकर कूड़ा निस्तारण कराने, अतर्रा में लाइब्रेरी निर्माण, और प्रत्येक नगर निकाय में ग्राम समाज/सरकारी भूमि चिन्हित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, खेत तालाब योजना, और लघु सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। बताया गया कि पीएम आवास योजना ग्रामीण के 96% कार्य पूर्ण हो चुके हैं। सांसद ने अधिशासी अभियंता आरईएस को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सड़कें शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।
उन्होंने दिव्यांगजनों हेतु यूडीआईडी कार्ड शीघ्र बनवाने, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखने, तथा नरैनी पीएचसी में एएनएम की तैनाती और हेल्थ वेलनेस सेंटरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने तहसील पैलानी व अन्य क्षेत्रों में बाढ़ से धान की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कर किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जे. रीभा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को तेज गति, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए और जनप्रतिनिधियों को इसकी प्रगति