दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्यौहार सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील : डीएमडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई केन्द्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की बैठकबांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स...
दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्यौहार सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील : डीएम
- डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई केन्द्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की बैठक
बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम ने जल संस्थान के अभियंता को पानी की आपूर्ति रोस्टर में सुधार करने और पूजा के दौरान निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, विद्युत विभाग को पूजा अवधि में रात्रिकालीन विद्युत कटौती न करने के आदेश दिए। लोक निर्माण विभाग को विसर्जन स्थल एवं संबंधित मार्गों की तुरंत मरम्मत कराने के लिए कहा गया।
उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से अपील की कि दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व मिलजुलकर आपसी सौहार्द और शांति-व्यवस्था के साथ मनाया जाए। डीएम ने आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर रहेगा।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से कहा कि विसर्जन के दौरान सतर्क रहें। साथ ही, तेज आवाज में डीजे न बजाने और रात 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर रोक लगाने की बात कही।
एसपी ने यह भी कहा कि पंडालों पर समिति के सदस्य स्वयंसेवक (वॉलेंटियर) के रूप में मौजूद रहें और प्रशासन की हर संभव मदद करें, ताकि त्योहार कुशलता एवं शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, उप जिलाधिकारी सदर नमन मेहता, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे