राइफल क्लब मैदान बचाने के लिए जोरदार प्रदर्शनखेल प्रेमियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापनबाँदा विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव का विरोधखिलाड़ियों ने की मिनी स्टेडियम बनाने की मांगबाँदा। ऐतिहासिक राइफल क्ल...
राइफल क्लब मैदान बचाने के लिए जोरदार प्रदर्शन
- खेल प्रेमियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
- बाँदा विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव का विरोध
- खिलाड़ियों ने की मिनी स्टेडियम बनाने की मांग
बाँदा। ऐतिहासिक राइफल क्लब (खेल मैदान) को बचाने की मुहिम तेज हो गई है। सोमवार को राइफल क्लब बचाओ संघर्ष समिति ने मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल को ज्ञापन सौंपकर बाँदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। समिति ने स्पष्ट कहा कि मैदान के स्वरूप और आकार में कोई भी छेड़छाड़ स्वीकार नहीं होगी।
संघर्ष समिति ने मांग की कि यह मैदान खिलाड़ियों को समर्पित करते हुए यहाँ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मिनी स्टेडियम बनाया जाए।
ऐतिहासिक महत्व
ज्ञापन में बताया गया कि यह मैदान 1902 से पुलिस परेड, चाँदमारी और विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। यह बाँदा के खेल इतिहास और परंपरा की धरोहर है। वर्ष 1984-85 में बीडीए ने यहाँ अस्थायी कार्यालय स्थापित कर लिया था और बाद में कुछ हिस्से को नगर पालिका परिषद से फ्री होल्ड कराने की कोशिश की। समिति ने इसे गैरकानूनी करार दिया।
विरोध और कानूनी लड़ाई के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट तथा मुख्यमंत्री ने मैदान की यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। बावजूद इसके बीडीए इसे बेचने और निर्माण कार्य आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर
संघर्ष समिति का कहना है कि अगर यह मैदान छीन लिया गया तो बाँदा के खिलाड़ियों का भविष्य प्रभावित होगा। दशकों से यह मैदान क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित कई खेलों का केंद्र रहा है।
समिति ने इसे जनहित और “खेलो इंडिया, आगे बढ़ो इंडिया” अभियान की भावना के अनुरूप संरक्षित रखने की मांग की।
ज्ञापन प्रतियां
यह ज्ञापन मुख्यमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री, उत्तर प्रदेश खेल मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य अधिकारियों को भी भेजा गया है।
मौजूद लोग
इस मौके पर धनंजय करवरिया, सैयद मुन्ने मगरवी, लल्लू खान, जमाल उल्ला खान, विचित्र सिंह, मोनू गुप्ता, आशुतोष राणा, रमेश कुमार, लव सिन्हा, पत्रकार सुनील सक्सेना, अनिल मिश्रा, बबलू श्रीवास, राजेंद्र अवस्थी, मिर्जा फिरोजवेग, अब्दुल रहमान, अफजाल अहमद, तल्हा सरमदी, दीपु चौरसिया, हरिश्चंद्र गुप्ता, अभय श्रीवास्तव, हिम्मत सिंह, शिवम यादव, वैभव यादव, रोहित सिंह, अमन द्विवेदी, धनंजय पंडित, अंशुल यादव, लकी सिंह, अरशद खान, भुवनेश्वर सिंह, कमल सिंह यादव, आशुतोष सोनी, आदित्य सिंह, सिद्धार्थ कुमार, अमित कुमार, अनिरुद्ध वर्मा, राजेश कुमार, शिवलोचन सिंह, संतोष त्रिपाठी समेत सैकड़ों खेल प्रेमी, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे।