बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा | 15-Jan-2026 08:23 PM | 65 |
बांदा
कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70वां जन्मदिवस
कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस
बांदा।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का 70 वां जन्मदिवस गुरुवार को शहर के नरैनी रोड स्थित कांशीराम पार्क में मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित होकर बहन मायावती के दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद बहुजन जागरण जत्था कौशांबी की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। वहीं, मिशन गायक अश्विनी बौद्ध कौशांबी की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को जोश और उत्साह से भर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बल्देव प्रसाद वर्मा, मंडल प्रभारी चित्रकूट धाम ने लगभग दस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बहन कुमारी मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाना पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बसपा ही दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के अधिकारों की सच्ची प्रहरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रजा मोहम्मद मौदहा, मंडल प्रभारी ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मानसिंह कुशवाहा, अवधेश कुमार दिनकर, चौधरी ध्रुव राम लोधी (पूर्व मंत्री), रामशरण अनुरागी, अशोक बौद्ध, रविंद्र कुमार वर्मा, ज्ञान बाबू वर्मा, रामसेवक प्रजापति (जिलाध्यक्ष बांदा), राजेंद्र कुशवाहा (जिलाध्यक्ष महोबा), जगदीश कुमार प्रजापति (पूर्व राज्य मंत्री), लल्लू निषाद, सुल्तान प्रजापति, सुखलाल बौद्ध, सुधीर चक्रवर्ती, राजबहादुर निषाद, मलखे श्रीवास, संतोष वर्मा, मसत्येंद्र राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बहन मायावती के दीर्घायु और पार्टी की सफलता की कामना के साथ किया गया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.