बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जुआ खेलते तीन गिरफ्तार : पुलिस ने तीनों को भेजा जेल,दो फरार

बांदा | 19-Oct-2025 08:33 AM | 65 |
बांदा
पुलिस ने तीनों को भेजा जेल,दो फरार

जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल — दो फरार

चिल्ला। चिल्ला थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। कार्रवाई बीती शाम छापामार दौरान की गई।

सीओ सदर राजवीर सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर पंचायत भवन के पास जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार और कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —

  • रवेंद्र पुत्र कालू राम वर्मा (60 वर्ष)
  • लक्ष्मीकांत पुत्र जंग बहादुर वर्मा (35 वर्ष)
  • गुल्लू राम पुत्र हृदय राम त्रिवेदी (50 वर्ष) — के रूप में हुई।

वहीं, संजय पुत्र भूरा और आकाश पुत्र अंगनवा वर्मा, निवासी पदारथपुर, पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने जामा तलाशी में 460 रुपये नगद और जुए में लगे 2200 रुपये बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.