साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने लौटाए धोखाधड़ी के शिकार लोगों के 11.77 लाख रुपयेबांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/बबेरू सौरभ सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम...
साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने लौटाए धोखाधड़ी के शिकार लोगों के 11.77 लाख रुपये
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/बबेरू सौरभ सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा की टीम ने साइबर ठगी और गलत ट्रांजेक्शन के शिकार आठ पीड़ितों के खातों में कुल 11 लाख 76 हजार 500 रुपये वापस कराए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित अभियान के तहत टीम ने विभिन्न माध्यमों से हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की रकम सफलतापूर्वक रिकवर कराई।
इन मामलों में
- संतोष कुमार साहू पुत्र बदलू प्रसाद, निवासी तिंदवारी रोड कस्बा बबेरू के साथ लोन दिलाने के नाम पर ₹8,07,183 की ठगी,
- सुमित कुमार गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता, निवासी छोटी बाजार बन्योटा के साथ ट्रेडिंग के नाम पर ₹3,23,177 की ठगी हुई थी।
इसके अलावा इस्लाहुद्दीन निवासी छावनी से ₹20,000,
अमन कुमार गुप्ता निवासी मढ़ियानाका से ₹7,140,
हारुन रशीद निवासी खाईपार से ₹6,000,
सुशील कुमार निवासी बिसंडा से ₹5,000,
प्रद्युमन सिंह निवासी तिंदवारी से ₹5,000 तथा
सौरभ तिवारी निवासी गोखिया, अतर्रा से ₹3,000 का गलत ट्रांजेक्शन हुआ था।
सभी पीड़ितों द्वारा साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर टीम ने मेहनतपूर्वक जांच करते हुए उनकी धनराशि वापस कराई।
पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाना टीम की इस सफलता की सराहना की और लोगों से अपील की कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदिग्ध वेबसाइट पर अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।