बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा | 16-Jan-2026 08:10 PM | 65 |
बांदा
छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा


बांदा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बांदा में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाषण, चित्रकला (पोस्टर) एवं नुक्कड़ नाटक/लघु नाटिका के माध्यम से सड़क सुरक्षा का प्रभावी संदेश दिया।
यह प्रतियोगिता मास्टर ट्रेनर एवं सड़क सुरक्षा समन्वयक डॉ. पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई। डॉ. मिश्रा ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए युवाओं में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में विजेता छात्रों के बैंक खातों में परिवहन विभाग द्वारा शीघ्र ही पुरस्कार राशि प्रेषित की जाएगी।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मराज ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान — श्रद्धा गुप्ता (कक्षा 10), भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज, बांदा
द्वितीय स्थान — शिवम (कक्षा 10), राजकीय इंटर कॉलेज, बेलगांव
तृतीय स्थान — अंकित यादव (कक्षा 12), आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, बांदा
चित्रकला (पोस्टर) प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान — शिवानी (कक्षा 11), पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बांदा
द्वितीय स्थान — अंजू (कक्षा 11), राजकीय इंटर कॉलेज, बिलगांव
तृतीय स्थान — मानसी वर्मा (कक्षा 9), राजकीय हाई स्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग
नुक्कड़ नाटक/लघु नाटिका में
प्रथम स्थान — पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बांदा की छात्राएं मोहिनी, मुस्कान, वैष्णवी एवं शमा
द्वितीय स्थान — भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज, बांदा की छात्राएं लक्ष्मी पांडे, नैंसी, विधि एवं गीतांजलि
तृतीय स्थान — इंटरमीडिएट कॉलेज, तिंदवारा के छात्र बलराम, अमर एवं आदित्य शुक्ला
इस अवसर पर डॉ. पीयूष मिश्रा ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई तथा प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने भी इस जनहितकारी अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नोडल शिक्षक-शिक्षिकाएं सड़क सुरक्षा देव कुमार, मानसी साधना, विनीता, अजीत सिंह सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.