बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करें – डीएम जे. रीभा : डीएम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बांदा | 14-Oct-2025 08:37 AM | 65 |
बांदा
डीएम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करें – डीएम जे. रीभा – समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बांदा। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी जे. रीभा ने जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में सीएम डैशबोर्ड और सीएम आईएस पोर्टल के अंतर्गत दर्ज सभी प्रोजेक्ट्स पर बिंदुवार चर्चा की गई।

डीएम के प्रमुख निर्देश

  • निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
  • किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • पर्यटन विभाग की परियोजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश।
  • यूपी सिडको को खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला और बबेरू बस स्टैंड निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के आदेश।
  • राजकीय स्कूल इंगुवा एवं अम्लीपुर भवन इसी माह तक पूर्ण करने के निर्देश।
  • लोक निर्माण विभाग को विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर मार्ग निर्माण में गति लाने को कहा गया।
  • पलरा-पैलानी मार्गलोमर-चकला मार्ग कार्यों पर भी तेजी लाने के निर्देश।
  • आरईएस द्वारा बांदा-लामा-पचनेही मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया।
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (बड़ोखर खुर्द और बिसंडा) का निर्माण कार्य नवंबर तक पूर्ण किया जाए।
  • नरैनी और बिसंडा के विद्यालयों का कार्य इसी माह पूरा करने का निर्देश।
  • राजकीय इंटर कॉलेज बांदा और ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण की रफ्तार बढ़ाने को कहा।
  • पैलानी-गलौली मार्ग के पुल निर्माण को गुणवत्ता के साथ तेजी से कराने के निर्देश।
  • पावर कॉरपोरेशन को बांदा एवं बबेरू सब स्टेशन और लाइन संचालन कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस समीक्षा बैठक में पीडी डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डीपीआरओ सहित संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.