बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बांदा डीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया : प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता देने के निर्देश

बांदा | 03-Aug-2025 12:13 AM | 65 |
बांदा
प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता देने के निर्देश

बांदा।
बांदा जिले में बाढ़ की विकट स्थिति के बीच शुक्रवार को जिलाधिकारी जे. रीभा ने तहसील पैलानी के प्रभावित गांवों सिंधनकला, शंकर पुरवा और मरझा का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुंचाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

रपटों पर बैरीकेटिंग और सुरक्षा निर्देश:
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम पैलानी डेरा और सिंधनकला क्षेत्र का जायजा लिया। सिंधनकला रोड पर बने रपटे में पानी भर जाने की वजह से उन्होंने पुलिस अधिकारियों और ग्राम प्रधान को तत्काल बैरीकेटिंग लगाकर आमजन और विशेष रूप से बच्चों को नदी किनारे न जाने देने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों से संवाद, सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने की अपील:
शंकर पुरवा और मरझा गांव के निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपने घरों में सुरक्षित रहें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी के पास न जाएं। फिलहाल घरों में पानी घुसने की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

राहत कार्यों के सख्त निर्देश:
डीएम ने राजस्व विभाग और अन्य संबंधित विभागों को नाव/बोट, खाद्य सामग्री, वाटर लाइफ जैकेट तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में ठहरने, स्वच्छ पेयजल, भोजन, शौचालय और चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था तत्काल की जाए।

निरीक्षण में मौजूद अधिकारी:
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा, तहसीलदार पैलानी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं संबंधित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.