कसौधन वैश्य समाज की महत्वपूर्ण गोष्ठी सम्पन्न, नगर कमेटी के नवीनीकरण पर बनी सहमतिपपरेन्दा। कसौधन वैश्य समाज की महत्वपूर्ण गोष्ठी कस्बे के गंगानगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक...
कसौधन वैश्य समाज की महत्वपूर्ण गोष्ठी सम्पन्न, नगर कमेटी के नवीनीकरण पर बनी सहमति
पपरेन्दा। कसौधन वैश्य समाज की महत्वपूर्ण गोष्ठी कस्बे के गंगानगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजीव कसौधन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बागेश्वर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई।
मुख्य अतिथि एवं पूर्व संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि नए और पुराने सभी स्वजातीय बंधुओं का सक्रिय सहयोग संगठन को और मजबूत करेगा। उन्होंने नगर कमेटी के नवीनीकरण के लिए 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की तथा अनिल कुमार को यूथ विंग का जिला अध्यक्ष नामित किया।
गोष्ठी के दौरान प्रशांत उर्फ पप्पा ने सवालों के साथ 3100 रुपये का नगद अंशदान दिया। सुबोध कसौधन ने सुझाव दिया कि होली मिलन के लिए पूर्व कमेटी द्वारा एकत्रित चंदे की राशि भी नवीनीकरण में उपयोग की जाए, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। पुरानी कमेटी की निष्क्रियता, पदाधिकारियों की अनुपस्थिति और आय-व्यय विवरण स्पष्ट न होने पर सदस्यों ने नाराजगी भी व्यक्त की।
राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र कसौधन ने वर्ष में दो बार होली मिलन एवं भगवान बागेश्वर का रुद्राभिषेक आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा। मातृशक्ति की ओर से रीना, कविता, विमला और कल्पना ने समाजिक कार्यक्रमों में महिला सहभागिता बढ़ाने का आश्वासन दिया।
बैठक में राम प्रताप, अशोक उर्फ राजू, गुलाबचंद, कामता प्रसाद, रेशू गुप्ता, सुमित, रोहित सहित दर्जनों समाजजन उपस्थित रहे। नगर कमेटी के नवीनीकरण की जिम्मेदारी अनिल कुमार, यज्ञस्वरूप सहित अन्य सामाजिक सदस्यों को सौंपी गई।