धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव- जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, भक्तों ने किया पूजा-अर्चना- मां पीतांबरा मंदिर प्रांगण में एकादशी पर उमड़ी भक्तों की भीड़बांदा। शहर के तिंदवारी रोड स्थित मां प...
धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव
- जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, भक्तों ने किया पूजा-अर्चना
- मां पीतांबरा मंदिर प्रांगण में एकादशी पर उमड़ी भक्तों की भीड़
बांदा। शहर के तिंदवारी रोड स्थित मां पीतांबरा मंदिर प्रांगण में शनिवार को एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कथावाचक नवलेश दीक्षित ने किया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और दीपों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। “जय श्री श्याम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण व विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे जनपद में एकादशी और श्याम जन्मोत्सव को लेकर दिनभर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का प्रतीक भी बना।
जुलूस महेश्वरी देवी मंदिर, बलखड़ी नाका, झंडा चौराहा, कोतवाली चौक बाजार, गुलर नाका, बाबूलाल चौराहा, कालू कुआं, मंडी समिति होते हुए मां पीतांबरा मंदिर पहुंचा, जहां गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने स्वागत किया।
इस मौके पर सपा सांसद कृष्णा पटेल, शिवशंकर पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु, सोनू सिंह, रजत सेठ, विकास गुप्ता, पप्पू शिवहरे, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुधीर तिवारी, केके गुप्ता, राजू त्रिपाठी, अमित गुप्ता, मोंटू गुप्ता, जीतू गुप्ता, नवीन प्रकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, विमला यादव, रूबी गुप्ता, संगीता शिवहरे, अंकित बासु, प्रभा गुप्ता, आशु सेन, सुमन यादव, प्रियंका, उर्मिला, सुमन साहू, राधा, मोहनी, सुनीत शैल, अर्पिता, पुनीत गोस्वामी, अभय सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुमित कुशवाहा, हरिशंकर चौरसिया, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे