बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक : साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी

बांदा | 18-Oct-2025 08:33 AM | 65 |
बांदा
साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी

महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक
– साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी

चिल्ला। थाना क्षेत्र के चिल्ला कस्बे में थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे की अध्यक्षता में मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के महत्व से अवगत कराते हुए विभिन्न सुरक्षा उपाय और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

प्रतिभागियों को आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, स्वास्थ्य सेवा 102, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 181 महिला आशा ज्योति केंद्र, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित सभी महत्वपूर्ण नंबर बताए गए। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और उसकी रिपोर्टिंग के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी विस्तार से दी गई।

विशेष रूप से छात्राओं को मोबाइल और इंटरनेट उपयोग के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद भी स्थापित किया गया, जिनमें सभी ने अपनी कुशलक्षेम प्रकट की।

संगम इंटर कॉलेज की छात्राओं को किया गया जागरूक
कार्यक्रम में संगम इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उप निरीक्षक राम दिनेश तिवारी, उत्कर्ष, कमल किशोर, कमल सिंह, महिला उप निरीक्षक ज्योत्सना नायक, महिला कांस्टेबल आरती वर्मा, हेड कांस्टेबल प्रेमपाल सिंह यादव, रविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र सिंह आदि पुलिस कर्मियों ने भी छात्राओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गणेश पटेल, शिक्षक पवन कुमार निगम, जावेद अहमद, त्रिभुवन सिंह, राम भरोसे मिश्रा, साक्षी सहित अन्य स्टाफ एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.