साइबर सुरक्षा के लिए युवा हों सतर्क: साधु सिंह महाविद्यालय में संगोष्ठीपैलानी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में चल रहे जागरूकता अभियान की श्रृंखला में साधु सिंह महाविद्यालय, चंदवारा पैलानी में शुक्रवार ...
साइबर सुरक्षा के लिए युवा हों सतर्क: साधु सिंह महाविद्यालय में संगोष्ठी
पैलानी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में चल रहे जागरूकता अभियान की श्रृंखला में साधु सिंह महाविद्यालय, चंदवारा पैलानी में शुक्रवार को “साइबर सुरक्षा संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की प्रबंधक डा. कविता सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडवोकेट इन्द्रभान सिंह (अध्यक्ष, साधु सिंह महाविद्यालय) ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज तकनीक ने जीवन को सरल तो बनाया है, लेकिन साइबर अपराधों का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। उन्होंने छात्रों को इंटरनेट ठगी, डाटा चोरी, फर्जी पहचान बनाकर धोखाधड़ी, फिशिंग, हैकिंग, आइडेंटिटी थेफ्ट, मैलवेयर अटैक, ऑनलाइन स्कैम और साइबर बुलिंग जैसी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
एडवोकेट ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के मूल मंत्र भी बताए:
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें
- मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें
- एंटीवायरस सॉफ्टवेयर सक्रिय रखें
- सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने में सतर्क रहें
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश बाजपेई, श्री राम पटेल, डॉ. योगेश श्रीवास्तव सहित संपूर्ण स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। सभी ने साइबर सुरक्षा के प्रति प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की सराहना की और इसे समय की जरूरत बताया।