बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बबई पॉवर हाउस में भ्रष्टाचार निवारण परिषद के उप महानिदेशक का औचक निरीक्षण : ड्यूटी के दौरान सोते मिले विद्युत कर्मचारी, उप महानिदेशक ने जताई कड़ी नाराजगी

बांदा | 17-Oct-2025 08:39 AM | 65 |
बांदा
ड्यूटी के दौरान सोते मिले विद्युत कर्मचारी, उप महानिदेशक ने जताई कड़ी नाराजगी

बबई पॉवर हाउस में भ्रष्टाचार निवारण परिषद के उप महानिदेशक का औचक निरीक्षण

– ड्यूटी के दौरान सोते मिले विद्युत कर्मचारी, उप महानिदेशक ने जताई कड़ी नाराजगी

बबई। भ्रष्टाचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद के उप महानिदेशक बेअंत सिंह ने बीती रात बबई पॉवर हाउस का अचौक निरीक्षण किया। यह दौरा विद्युत आपूर्ति से संबंधित लगातार मिल रही शिकायतों की जांच के लिए किया गया था। निरीक्षण के दौरान जो दृश्य सामने आया, उसने विभागीय लापरवाही की हकीकत उजागर कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, जब उप महानिदेशक अचानक नियंत्रण कक्ष में पहुंचे, तो ड्यूटी पर तैनात विद्युत कर्मचारी गहरी नींद में सोते हुए पाए गए। बिना सूचना किए किए गए इस निरीक्षण में कर्मचारियों की लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।


"24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी" – उप महानिदेशक

लापरवाही देखकर उप महानिदेशक बेअंत सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा,

“जनता को लगातार बिजली उपलब्ध कराना विभाग का दायित्व है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पाई गई तो परिषद स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।


ग्रामीणों ने उठाई अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बबई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का ग्राफ बेहद खराब है।

  • ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी रहती है
  • कई बार बिना सूचना घंटों बिजली गुल रहती है
  • शिकायतों के बावजूद कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं निभा रहे

उप महानिदेशक का यह औचक निरीक्षण कमजोर सिस्टम और लापरवाह स्टाफ के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.