धूमधाम से निकली श्रीराम की बारात, बारातियों ने जमकर किया नृत्य – जगह-जगह भव्य स्वागत व मंगल आरतीबांदा। अयोध्यावासी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। उत्सव ...
धूमधाम से निकली श्रीराम की बारात, बारातियों ने जमकर किया नृत्य – जगह-जगह भव्य स्वागत व मंगल आरती
बांदा। अयोध्यावासी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। उत्सव के तहत रविवार को प्रभु श्रीराम की दिव्य बारात नगर के मुख्य मार्गों से बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। बाजे–गाजे की धुन पर बाराती जमकर थिरके और भक्तिमय माहौल में पूरे शहर की फिज़ा राममय हो गई।
बारात का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक आरती के साथ भव्य स्वागत किया। भक्तों ने प्रभु श्रीराम के जयकारों के बीच मंगल आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर भ्रमण के बाद बारात अयोध्यावासी मंदिर पहुँची, जहाँ विवाह उत्सव के अंतर्गत मंडप पूजन संपन्न हुआ। महिलाओं ने प्रांगण में मंगल गीत गाए और पारंपरिक वैवाहिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हुई।
उत्सव के पश्चात कन्या भोज और भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, मालती गुप्ता बासु, कल्लू सिंह राजपूत, कमलेश गुप्ता, अमित सेठ भोलू, मेवालाल गुप्ता, विजय गुप्ता सराफ, आशीष गुप्ता, रजत सेठ, आशुतोष गुप्ता, हिमांशु गुप्ता समेत खाटूश्याम समिति के पदाधिकारी सुधीर तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।