रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठनपपरेन्दा। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ (सम्बद्ध–भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ) की चित्रकूटधाम क्षेत्रीय कार्यकारिणी का नवगठन शुक्रवार ...
रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
पपरेन्दा। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ (सम्बद्ध–भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ) की चित्रकूटधाम क्षेत्रीय कार्यकारिणी का नवगठन शुक्रवार को बस स्टेशन परिसर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह एवं सुदामा प्रसाद कुशवाहा उपस्थित रहे। बैठक में बांदा, महोबा, राठ, हमीरपुर और चित्रकूट डिपो के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
वर्ष 2025–26 के लिए गठित नई कार्यकारिणी में –
- सुरेन्द्र सिंह को संरक्षक,
- ओमप्रकाश गुप्ता को क्षेत्रीय अध्यक्ष,
- रणविजय सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष,
- मोहर खाँ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
- रविकान्त पाण्डेय को उपाध्यक्ष,
- पवन कुमार गुप्ता को क्षेत्रीय मंत्री, तथा
- पवन कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अतिरिक्त तृप्ति गुप्ता, अनिल कुमार और मेघा पाण्डेय को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में विभिन्न डिपो के चालक एवं परिचालक प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।
बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्रीय एकता पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री पवन कुमार गुप्ता ने किया।