बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

सवर्ण आर्मी ने सामान्य वर्ग के हितों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन : मंडल व जिला पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

बांदा | 25-Oct-2025 08:22 AM | 65 |
बांदा
मंडल व जिला पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

 

सवर्ण आर्मी ने सामान्य वर्ग के हितों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

– मंडल व जिला पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

बांदा। सवर्ण आर्मी के बैनर तले शुक्रवार को बांदा में सामान्य वर्ग के अधिकारों और हितों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन अतिरिक्त जिलाधिकारी को दिया गया।

ज्ञापन में जातिगत आरक्षण समाप्त करने, एससी/एसटी एक्ट में संशोधन अथवा समाप्ति करने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग प्रमुख रूप से की गई। इसमें कहा गया कि आज़ादी के बाद से आरक्षण व्यवस्था जाति के आधार पर चल रही है, जबकि सामान्य वर्ग में भी गरीब और वंचित तबके के लोग हैं। इस कारण अनेक प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सेवाओं और अवसरों से वंचित रहना पड़ता है।

मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी ने कहा, “सामान्य वर्ग के लोगों को भी समान अवसर मिलना चाहिए। जातिगत आरक्षण अब असमानता का कारण बन गया है। आरक्षण का आधार केवल आर्थिक स्थिति होना चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।”

वहीं दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनू करवरिया ने कहा कि “एससी/एसटी एक्ट का कई बार गलत उपयोग किया जा रहा है। इस कानून में संशोधन आवश्यक है ताकि निर्दोष लोग फंसने से बच सकें और समाज में संतुलन बना रहे।”

जिलाध्यक्ष आर.के. द्विवेदी (एडवोकेट) ने कहा, “सामान्य वर्ग की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए ‘सवर्ण आयोग’ का गठन समय की आवश्यकता है। जब तक सभी वर्गों को समान अधिकार नहीं मिलते, तब तक सच्चे सामाजिक न्याय की स्थापना संभव नहीं।”

ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांग की गई कि—

  • जातिगत आरक्षण समाप्त किया जाए।
  • एससी/एसटी एक्ट में संशोधन अथवा समाप्ति की जाए।
  • सामान्य वर्ग की समस्याओं के निवारण हेतु सवर्ण आयोग का गठन किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी, जिलाध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ सोनू करवरिया, जिलाध्यक्ष आर.के. द्विवेदी (एडवोकेट), अमन मिश्रा (जिलाध्यक्ष, परशुराम सेना), सीरजध्वज तिवारी, सुमित मिश्रा, बबलू द्विवेदी, सरस तिवारी, शुभम द्विवेदी, जिला संयोजक धर्मेंद्र मिश्रा, साकेत बिहारी, अम्विका, सूरज अवस्थी, ओमप्रकाश मिश्रा, आर.एस. त्रिपाठी, जगत प्रसाद, अजय शर्मा, डॉ. गोकर्ण प्रसाद, कृष्णकांत मिश्रा, उमेश अग्रहरि, उमाकांत, अमन करवरिया, शिवाकांत मिश्रा, संदीप मिश्रा, आदित्य सिंह, कौशलेंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह, चंद्रभाल दीक्षित, शिवनरेश तिवारी, राजेंद्र दुबे, आदित्य पांडेय, शैलू पांडेय, अम्बिका पटेरिया, श्यामबाबू त्रिपाठी, संदीप मिश्रा, राजू गुप्ता, प्रभात द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.