बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

डीएम–एसपी ने सिमौनी धाम मेले की तैयारियों का लिया जायज़ा : अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बांदा | 26-Nov-2025 08:18 AM | 65 |
बांदा
अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीएम–एसपी ने सिमौनी धाम मेले की तैयारियों का लिया जायज़ा – अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम सिमौनी में आयोजित होने वाले परंपरागत सिमौनी धाम मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, प्रसाद स्थल, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के उपरांत डीएम और एसपी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को व्यवस्थित करने, सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती, अग्निशमन संसाधनों की उपलब्धता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध तैयारी करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह, प्रभारी निरीक्षक बबेरू राजेंद्र सिंह राजावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.