बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

शिक्षक के निधन पर साथियों ने बढ़ाया मदद का हाथ : परिजनों को 34 हजार की आर्थिक सहायता

बांदा | 14-Oct-2025 08:21 AM | 65 |
बांदा
परिजनों को 34 हजार की आर्थिक सहायता

शिक्षक के निधन पर साथियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, परिजनों को 34 हजार की आर्थिक सहायता

जसपुरा। विकासखंड जसपुरा में शिक्षकों द्वारा आपसी सहयोग से दिवंगत शिक्षक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की परंपरा निभाई जा रही है। प्राथमिक विद्यालय शंकरपुरवा के प्रधानाध्यापक बिंदा प्रसाद के आकस्मिक निधन के बाद उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जसपुरा के सभी शिक्षकों ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की और ₹34,000 की सहयोग राशि सौंपी।

इस दौरान राजवीर सिंह (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), हीरालाल (जिला उपाध्यक्ष), रामकृपाल यादव (ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विनोद सोनकर (ब्लॉक संयुक्त मंत्री), बीरेंद्र साहू, विजय साहू, रामबाबू अवस्थी, हीरालाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.