जहांगीराबाद। नगर के भानुप्रताप एंगलो संस्कृत इंटर कॉलेज में बटालियन के कर्नल आशीष नौटियाल के आदेशानुसार 78वां सेना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य, साहस और पराक्...
जहांगीराबाद। नगर के भानुप्रताप एंगलो संस्कृत इंटर कॉलेज में बटालियन के कर्नल आशीष नौटियाल के आदेशानुसार 78वां सेना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य, साहस और पराक्रम को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजित सेना दिवस पर बताया गया कि 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना को अपना पहला भारतीय सेना प्रमुख तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. करिअप्पा के रूप में मिला था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष सेना दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मंच से भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता का गुणगान किया गया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व हवलदार ब्रजवीर सिंह, सूबेदार सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सूबेदार उमेश सिंह, सूबेदार राममोहन सिंह, हवलदार कुलविंदर सिंह, हवलदार अवतार सिंह, लेफ्टिनेंट अवजीत कुमार सिंह लेफ्टिनेंट सतेंद्र सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी अजय सोम, केयर टेकर दुष्यंत कुमार, कुसुम सैनी, सहायक अध्यापक विकास दीक्षित व रमाशंकर, प्रवक्ता रामाचल सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं प्रवक्ता धीर सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों—जनता पॉलिटेक्निक, शिव कुमार जनता इंटर कॉलेज, प्रहलाद स्वरूप इंटर कॉलेज, रघुवर दयाल डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया, जिसमें युवाओं से देश सेवा और अनुशासन को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया गया।