जहांगीराबाद। धर्मनगरी जहांगीराबाद में अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें उमड़े जनसैला...
जहांगीराबाद। धर्मनगरी जहांगीराबाद में अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें उमड़े जनसैलाब और भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया।
प्रभात फेरी का शुभारंभ मोहल्ला मेमरान स्थित डॉ सुभाष कौशिक के आवास से हुआ। फूलों से सजी भगवान परशुराम और राधा रमण जू की मनमोहक चित्र ने सभी का मन मोहब्बत लिया। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए लालमन मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी में विशेष रूप से पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक संजय शर्मा ने भक्ति मार्ग को और प्रगाढ़ किया। उन्होंने “हे कृष्ण गोविंद हरे मुरारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा” जैसे सुरीले भजन प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित भीड़ मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगी। उनके साथ रसिक सुमित गोयल, विक्की गोयल और शिवम सोनी ने भी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। परशुराम जयंती के अवसर पर भईपुर दोराहे पर भी विशेष आयोजन किए गए। यहाँ भगवान परशुराम के सम्मान में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के अंत में अतिथियों और रसिकों को भगवान परशुराम का फटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मुकेश पंडित (पूर्व विधायक), एड. वरुण कौशिक (पॉक्सो एक्ट), अजय कौशिक (पत्रकार), आदेश शर्मा, मनमोहन अग्रवाल, गौरव बंसल, सेंकी पाठक, रोहित पाठक, गप्पी पंडित, हरिकिशन शास्त्री, गौरव पंडित, महिपाल लोधी, पिंटल गोयल, केपी सैनी, शिवा शर्मा, और वेदिका कौशिक आदि समाज के समस्त वर्गों और राजनीति से जुडे लोग उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकजुटता की एक सुंदर तस्वीर भी पेश की। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों ने भाग लेकर इसे यादगार बना दिया।
संजय शर्मा
विधायक