ऊर्जा निगम के जेई पर सुरक्षाकर्मी से मारपीट और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्जबुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित चांदौक विद्युत उपकेंद्र में तैनात सुरक्षाकर्मी ने ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर पर...
ऊर्जा निगम के जेई पर सुरक्षाकर्मी से मारपीट और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज
बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित चांदौक विद्युत उपकेंद्र में तैनात सुरक्षाकर्मी ने ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित सुरक्षाकर्मी गवेन्द्र, जो एक्स आर्मी मैन हैं, ने आरोप लगाया है कि जेई बिना किसी लिखापढ़ी के बिजलीघर पर रखा अतिरिक्त सामान ले जा रहे थे। रोकने पर गवेन्द्र के साथ मारपीट की गई और धमकियां भी दी गईं।
पीड़ित गवेन्द्र के अनुसार, साथी सुरक्षाकर्मी देवेंद्र के साथ मिलकर जब उन्होंने जेई को रोकने का प्रयास किया तो जेई सुधीर कुमार ने दोनों से जबरन झगड़ा किया और हाथापाई की। इसके बाद पीड़ित ने घटना की तहरीर जहांगीराबाद कोतवाली में दी।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ऊर्जा निगम के जेई सुधीर कुमार के खिलाफ मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला चांदौक विद्युत उपकेंद्र का होने के कारण क्षेत्र के अधिकारियों में भी हलचल बनी हुई है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।