भारतीय किसान यूनियन भानु के युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव प्रधान ने अपने सम्मानित साथियों के साथ खानपुर नगर में संगठन का विस्तार करते हुए एक नई ऊर्जा का संचार किया। सौहरखा निवासी गौरव प्रधान और युवा जिल...
भारतीय किसान यूनियन भानु के युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव प्रधान ने अपने सम्मानित साथियों के साथ खानपुर नगर में संगठन का विस्तार करते हुए एक नई ऊर्जा का संचार किया। सौहरखा निवासी गौरव प्रधान और युवा जिलाध्यक्ष गौरव नागर ने संगठन को गांव-शहर तक मजबूती देने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान खानपुर नगरवासियों ने मुख्य अतिथि गौरव प्रधान और उनके साथियों का भव्य स्वागत किया। उन्हें भोले शंकर की तस्वीर भेंट की गई और फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। गौरव प्रधान ने अपने उद्बोधन में संगठन की भूमिका, किसानों और युवाओं के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर साजिद भाई को भारतीय किसान यूनियन भानु का युवा नगर अध्यक्ष, खानपुर नियुक्त किया गया। साथ ही सलमान, तालिब, शोएब, सोहेल, इश्तियाक, दिलशाद खां, अकरम, इस्लाम सहित कई नवयुवकों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। उपस्थित सभी युवाओं ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ संगठन के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली।
कार्यक्रम में "जय जवान जय किसान", "भारतीय किसान यूनियन भानु जिंदाबाद", और "गौरव प्रधान जिंदाबाद" जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह जोशीला और प्रेरणादायक बना रहा।
इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिनमें रूपकिशोर शर्मा (रूपा प्रधान), पंडित राजीव शर्मा, पंडित मयूर शर्मा, विष्णु शर्मा, अनुज शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, राजीव शर्मा, बुलंद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा, एडवोकेट ललित शर्मा, अंकित चौधरी, फुरकान खां, शिवा राणा, साजिद शौकीन, कृष्ण कुमार लोधी और आबिद प्रमुख रूप से शामिल रहे।
गौरव प्रधान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य न केवल किसानों के हक के लिए लड़ना है, बल्कि युवाओं को जागरूक कर नेतृत्व के लिए तैयार करना भी है।