बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

शादी समारोह में गए 55 वर्षीय व्यक्ति का 24 घण्टो बाद नाले में मिला शव : नाले से शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बुलंदशहर | 16-Feb-2026 06:33 PM | 500 |
बुलंदशहर
नाले से शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जहांगीराबाद। नगर के मोहल्ला प्रभुदयाल निवासी 55 वर्षीय तेजिंदर वर्मा उर्फ टोनी का 24 घंटे बाद नाले से शव मिला। वह शनिवार की शाम एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जिसके बाद से वह लापता हो गए। रविवार देर रात नई मंडी के सामने स्थित नाले से उनका शव बरामद किया गया।
                   परिजनों के अनुसार तेजिंदर वर्मा शनिवार शाम शादी समारोह में जाने के बाद घर नहीं लौटे। रविवार को पूरे दिन परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रविवार शाम उनके बेटे रिंकू ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार देर रात परिजन तलाश करते हुए जब नई मंडी के आसपास पहुँचे तभी टोनी द्वारा शादी में जाते समय पहने जैसे जूते नाले में तैरते हुए दिखाई दिए। नाले में तैरते हुए जूतों को जब ऊपर खींचा गया तो जूतों के साथ तेजिंदर उर्फ़ टोनी का शव भी बाहर आ गया। परिजनों ने तुरंत शव को नाले से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज आनंद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी थी। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.