जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांखनी के जंगल में सोमवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बम्बे में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के गौसेव...
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांखनी के जंगल में सोमवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बम्बे में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के गौसेवकों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात ग्रामीणों ने सांखनी के जंगल के बम्बे में गोवंश के अवशेष देखे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस और गौसेवकों को सूचित किया गया। सूचना पाकर गौसेवक यतेंद्र चौधरी 'गहना' पुलिस बल व अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और गोवंश के अवशेषों को अत्यंत सम्मान के साथ एकत्रित कराया। इसके पश्चात यतेंद्र गहना ने अपनी टीम के साथ मिलकर गोमाता के अवशेषों का अंतिम संस्कार किया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस घृणित कार्य को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
"गोमाता के साथ इस तरह की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि हमारी धार्मिक भावनाओं पर भी गहरा आघात है।
यतेंद्र चौधरी 'गहना', गौसेवक
कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया की मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। संदेह के आधार पर 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।