बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

शातिर चोर ने गल्ले से उड़ाए डेढ़ लाख रुपये : दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को दिया अंजाम

बुलंदशहर | 31-Jan-2026 08:15 PM | 500 |
बुलंदशहर
दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को दिया अंजाम

जहांगीराबाद। नगर स्थित नवीन अनाज मंडी गेट के सामने खल व्यापारी राजकुमार गोयल कि दुकान पर शातिर चोर ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर ने दुकान के बाहर रखी मेज में लगी प्लाई बोर्ड को उखाड़ गल्ले में हाथ डालकर गल्ले में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। चोरी की यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। शातिर द्वारा चोरी की पूरी रिकॉर्डिंग दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर बड़ी चालाकी से प्लाई बोर्ड हटाकर चोरी करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी ने शनिवार की सुबह वारदात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे कैमरों की भी जांच शुरू की। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से व्यापारियों में दहशत है। उन्होंने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
कोतवाली प्रभरी ने बताया की 
पीड़ित व्यापारी ने घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं दी है लेकिन फिर भी सूचना के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.