स्याना के अमरपुर गाँव में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताजी को श्रद्धांजलिस्याना (बुलंदशहर): आज सराय चौकी पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा &...
स्याना के अमरपुर गाँव में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि
स्याना (बुलंदशहर): आज सराय चौकी पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा प्रभारी मंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना का भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के आगमन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह के बाद मंत्री डाॅ. सक्सेना भाजपा के अमरपुर गाँव में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि तेहरवीं में भी शामिल हुए और परिजनों को सांत्वना दी।
मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सराय चौकी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
स्याना के अमरपुर गाँव में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि
स्याना क्षेत्र के गाँव अमरपुर में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्री नेमपाल सिंह जी की पूज्य माताजी स्व. श्रीमती होशियारी देवी जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर स्वर्गीय श्रीमती होशियारी देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके प्रति अपने श्रद्धासुमन समर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।