बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

कोतवाली के पास गेस्ट हाउस पर छापा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा : आरोप है कि होटल पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को बताया ‘इंस्पेक्टर’

बुलंदशहर | 01-Apr-2026 06:36 PM | 500 |
बुलंदशहर
आरोप है कि होटल पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को बताया ‘इंस्पेक्टर’

जहांगीराबाद। कस्बे में बुधवार को अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस की शिकायत के बाद पुलिस की छापेमारी के दौरान भारी हंगामा और अफरा-तफरी देखने को मिली। कोतवाली से चंद मीटर की दूरी पर चल रहे इस अवैध गेस्ट हाउस पर जब पुलिस कार्रवाई करने पहुंची, तो वहाँ पर कई युवक व युवतियाँ ठहरी हुई मिली। गेस्ट हाउस की मिली शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान होटल संचालक की दबंगई देखने को मिली। जहाँ एक तरफ गेस्ट हाउस संचालक व वहाँ मौजूदा भीड़ के बीच तनातनी देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ गेस्ट हाउस के संचालक पर आरोप लगा है कि ​उसने अपने आप को इंस्पेक्टर बताया। हद तो तब हो गई जब उसने SHO की खड़ी गाड़ी के ठीक सामने बंद कमरे का ताला खोला और अंदर मौजूद युवक-युवतियों को बाहर निकाल दिया। संचालक ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि वह होटल की चाबियाँ कहीं और से नहीं, बल्कि कोतवाली से ही लेकर आया है।​कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय व राह चलते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। होटल संचालकों और भीड़ के बीच तीखी नोकझोंक और तनातनी हुई। स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर गहरा रोष था। कोतवाली से महज कुछ दूरी पर चल रहे इन अवैध होटल व गेस्ट हाउस को लेकर स्थानीय लोग पहले भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शिकायत कर चुके हैं। पूर्व में भी कार्रवाई हुई, लेकिन कुछ समय बाद ये होटल फिर से पुराने ढर्रे पर शुरू हो जाते हैं। फिलहाल प्रभारी निरीक्षक ने सख्त लहजे में जब तक गेस्ट हाउस के कागज पूर्ण नहीं होते तब तक गेस्ट हाउस को बंद रखने की चेतावनी दी है।
कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि बगैर रजिस्ट्रेशन के किसी भी होटल या गेस्ट हाउस को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। सभी को कड़ी चेतावनी जारी कर दी गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.