कड़ाके की ठंड में मसीहा बने सुबिन भारद्वाज, जरूरतमंदों को किया कंबल वितरणसामर्थ्यवान लोग आगे आएं और गरीबों की मदद करें - सुबिन भारद्वाजजहांगीराबाद। बढ़ती हुई कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर के...
कड़ाके की ठंड में मसीहा बने सुबिन भारद्वाज, जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण
सामर्थ्यवान लोग आगे आएं और गरीबों की मदद करें - सुबिन भारद्वाज
जहांगीराबाद। बढ़ती हुई कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर के समाजसेवी सुबिन भारद्वाज ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने आवास पर गरीब, असहाय और फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों को कंबल वितरण किया। जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आ रही है, सड़कों और खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों के लिए रातें दुश्वार होती जा रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए सुबिन भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ अपने आवास पर गरीबों, बुजुर्गों और महिलाओं को कंबल ओढ़ाए। सुबिन भारद्वाज के इस नेक कार्य की स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध वर्ग ने जमकर सराहना की। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने समाजसेवी को ढेरों दुआएं दीं।इस अवसर पर सुबिन भारद्वाज ने कहा कि इस भीषण ठंड में किसी जरूरतमंद को गर्म कपड़ा या कंबल प्रदान करना केवल दान नहीं, बल्कि एक इंसान का दूसरे इंसान के प्रति कर्तव्य है। मेरा प्रयास है कि इस ठंड में कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में असुरक्षित न रहे और साथ ही सामर्थ्यवान लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएं और अपने आसपास के गरीब तबके की मदद करें ताकि इस ठंड से होने वाली जनहानि को रोका जा सके।