बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

स्याना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया : हथियार–कारतूस और ट्रैक्टर बरामद

बुलंदशहर | 05-Dec-2025 09:19 AM | 392 |
बुलंदशहर
हथियार–कारतूस और ट्रैक्टर बरामद

स्याना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, हथियार–कारतूस और ट्रैक्टर बरामद

स्याना क्षेत्र में सक्रिय चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक ट्रैक्टर, 2500 रुपये नकद, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस तथा चोरी की घटनाओं में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही, घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, चौकी सराय नहर पटरी पर पुलिस की चेकिंग के दौरान एक विशेष अभियान के तहत दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनय उर्फ तोता पुत्र जावाहर सिंह, निवासी ग्राम उदयपुर, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ और सोहनपाल उर्फ सोनू पुत्र बिजेंद्र, निवासी ग्राम नगला चंदपुरा, थाना बीबीनगर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और कई मामलों में वांछित भी थे। उनकी गिरफ्तारी से पुलिस को कई मामलों के खुलासे में मदद मिलने की संभावना है।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना श्याना पुलिस ने ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार आरोपित पूर्व में भी लूट, हत्या और चोरी जैसी गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। ये लोग चोरी और लूट की गई रकम को आपस में बांट लेते थे।

हाल ही में आरोपितों ने थाना स्याना क्षेत्र के नवीन मंडी स्थित दुकानों से डीवीआर और गल्ले में रखी नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना स्याना में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा, उन्होंने श्याना कस्बे से एक महिंद्रा ट्रैक्टर भी चोरी किया था।

पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक यज्ञ दत्त शर्मा, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, उपनिरीक्षक नीरज मलिक, हेड कांस्टेबल मोहम्मद शाहिद,अमित भड़ाना, कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार, कॉन्स्टेबल रूप सिंह और कॉन्स्टेबल अमन पंवार  पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हाल ही की कई चोरी-लूट की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.