जहांगीराबाद। भारत देश के प्रधान मंत्री के 'टीवी मुक्त भारत अभियान' को धरातल पर उतारने और क्षय रोग के उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को ...
जहांगीराबाद। भारत देश के प्रधान मंत्री के 'टीवी मुक्त भारत अभियान' को धरातल पर उतारने और क्षय रोग के उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों के प्रधानों को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। भारत सरकार का लक्ष्य 2025 तक देश को टीवी मुक्त बनाना है। इसी क्रम में जहांगीराबाद ब्लॉक में सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। सम्मानित होने वाले प्रधानों ने भविष्य में भी अपने गांवों को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने का संकल्प दोहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार द्वारा चारों ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी का स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस दौरान डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि टीवी जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए सामुदायिक भागीदारी अनिवार्य है। ग्राम प्रधानों ने अपने क्षेत्रों में मरीजों की पहचान करने, उन्हें उपचार के लिए प्रेरित करने और 'निक्षय मित्र' योजना के तहत सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने टीवी उन्मूलन के लक्ष्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से गिरेन्द्र सिंह (STLS), यश कुमार (STS), सतीश कुमार (TBHV), डॉ. राशिद, डॉ. योगेश कुमार उपस्थित रहे।
"ग्राम प्रधानों का यह सम्मान अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। जब गांव का नेतृत्व स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक होता है, तभी हम टीवी मुक्त भारत के संकल्प को सिद्ध कर सकते हैं।"
डॉ. विपिन कुमार