देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 960 पाउच : अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

देवरिया | 22-Mar-2026 08:21 PM | 548 |
देवरिया
अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार


देवरिया। जनपद में अपराध एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना खामपार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 960 पाउच) बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव  सुमन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  सुनील कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमान श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 22 मार्च 2026 को थाना खामपार पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम छपिया के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या BR1AP2371) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी "ऑफिसर्स चॉइस" ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक पेटी में 48 पाउच के हिसाब से कुल 960 पाउच पाए गए।
पुलिस ने मौके से करण कुमार पुत्र अजय कुमार यादव निवासी ग्राम सरसा, थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि शराब को बिहार ले जाया जा रहा था।
बरामद शराब और वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0 61/2026, धारा 60/71 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: करण कुमार पुत्र अजय कुमार यादव, निवासी ग्राम सरसा, थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार)
बरामदगी: 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 960 पाउच, ब्रांड – ऑफिसर्स चॉइस)
गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक जयसिंह यादव, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह यादव, कांस्टेबल संजय कुमार यादव एवं कांस्टेबल अनिल राजभर, थाना खामपार, जनपद देवरिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.