देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित : वकील की मौत मामले में कार्रवाई

देवरिया | 11-Apr-2026 05:11 PM | 548 |
देवरिया
वकील की मौत मामले में कार्रवाई

देवरिया में एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, वकील की मौत मामले में कार्रवाई
देवरिया/लखनऊ, 11 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने देवरिया जिले के बरहज तहसील के उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। उन पर एक अधिवक्ता की मौत से जुड़े मामले में लापरवाही के आरोप लगे हैं, जिसमें प्रथम दृष्टया उन्हें जिम्मेदार माना गया है।
मामला बरहज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का है, जहां सड़क निर्माण को लेकर विवाद के दौरान अधिवक्ता संघ बरहज के पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार सिंह की कथित रूप से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि एसडीएम द्वारा कथित तौर पर धमकाने के कारण अधिवक्ता की तबीयत बिगड़ी और उनकी मृत्यु हो गई।
इस घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बरहज तहसील परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, यहां तक कि कुछ समय के लिए एसडीएम को घेरने की भी खबरें सामने आईं।
हालांकि, एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे विवाद सुलझाकर वापस लौट आए थे और धमकाने जैसी कोई घटना नहीं हुई।
राज्य सरकार ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है और एसडीएम को निलंबित कर उनके खिलाफ नियम-7 के तहत विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.