देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

बरियारपुर चौराहे पर दर्दनाक हादसा : शादी के दिन दुल्हन की मौत, खुशियां मातम में बदलीं

देवरिया | 28-Apr-2026 03:48 PM | 548 |
देवरिया
शादी के दिन दुल्हन की मौत, खुशियां मातम में बदलीं

बरियारपुर चौराहे पर दर्दनाक हादसा: शादी के दिन दुल्हन की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
देवरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। उजिस घर में आज शहनाइयां गूंजने वाली थीं और बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरकोठी निवासी अर्चना पासवान (पुत्री मनिस्टर पासवान) की आज शादी थी। घर में सुबह से ही शादी की रस्में और तैयारियां चल रही थीं। परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल था। इसी बीच, बरियारपुर चौराहे के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जहां कुछ ही घंटों बाद बारात आने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।
सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है। शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.