देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

भटनी डाकघर के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप : डीएम से शिकायत

देवरिया | 20-Jul-2026 03:51 PM | 548 |
देवरिया
डीएम से शिकायत

भटनी डाकघर के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप, डीएम से शिकायत
भटनी (देवरिया)। भटनी क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था आर्यावर्त संकल्प सोसाइटी के सचिव ने उपडाकघर भटनी के कर्मचारियों पर लापरवाही, अभद्र व्यवहार एवं अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में कहा गया है कि उपडाकघर भटनी में कर्मचारियों द्वारा आम लोगों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। आधार कार्ड में संशोधन के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
शिकायत के अनुसार स्पीड पोस्ट एवं रजिस्ट्री का कार्य दोपहर दो बजे के बाद नहीं किया जाता, जबकि कार्यालय का समय शेष रहता है। इससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संस्था का आरोप है कि कर्मचारियों की मनमानी और कार्य में लापरवाही के कारण आमजन को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आर्यावर्त संकल्प सोसाइटी के सचिव ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा डाकघर की कार्यप्रणाली में सुधार सुनिश्चित करने की मांग की है।
पक्ष जानने का प्रयास: उपडाकघर भटनी के संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.