रविवार, 29 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
यहाँ आपके द्वारा दिए गए संशोधनों (नाम 'भईयाराम पाल' और पार्टी स्क्रिप्ट है पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित
देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत क्षेत्र में शोक

क्षेत्र में शोक
deoria-news

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत, क्षेत्र में शोक
भटनी (देवरिया)। भटनी नगर के 115 नंबर रेलवे गेट के समीप शुक्रवार रात करीब 9:10 बजे हुए सड़क हादसे में स्थानीय सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि रघु कुशवाहा भटनी रेलवे ढाले के पास सब्जी की दुकान लगाते थे। शुक्रवार को रात में दुकान बंद करने के बाद वह स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान 115 नंबर रेलवे गेट के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भटनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल, देवरिया रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के लोगों ने रघु कुशवाहा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और संबंधित वाहन की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद
20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग*
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*
जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित
नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से न छूटे: मंडलायुक्त