भुवनेश्वर में चमका देवरिया का दम: राष्ट्रीय यूथ कॉन्क्लेव में विशाल व उत्कर्ष ने बढ़ाया मानभुवनेश्वर, ओडिशा:(केआईआईटी विश्वविद्यालय) में 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में उत्तर प्...
भुवनेश्वर में चमका देवरिया का दम: राष्ट्रीय यूथ कॉन्क्लेव में विशाल व उत्कर्ष ने बढ़ाया मान
भुवनेश्वर, ओडिशा:
(केआईआईटी विश्वविद्यालय) में 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के दो युवाओं ने अपनी प्रतिभा और सक्रिय भागीदारी से सबका ध्यान आकर्षित किया।
देवरिया के लार क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता एवं विवेकानंद यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता तथा बनकटा मिश्र निवासी नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा का इस प्रतिष्ठित आयोजन में चयन हुआ था। दोनों ने पूरे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया।
तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर से आए युवा समन्वयकों, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन, नेतृत्व विकास, नवाचार और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर गहन चर्चा की। यह मंच युवाओं के लिए विचार साझा करने, नए दृष्टिकोण अपनाने और राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्क बनाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान नमस्कार फाउंडेशन द्वारा संचालित अंतरिक्ष जागरूकता अभियान विशेष आकर्षण का केंद्र बना। उत्कर्ष मिश्रा और विशाल कुमार गुप्ता ने केआईआईटी के संस्थापक से मुलाकात कर उन्हें इस पहल की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने की सफलता की स्मृति में प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया, जिसे काफी सराहना मिली।
उत्कर्ष मिश्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। वहीं विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय मंच युवाओं को सीखने और देशभर की प्रतिभाओं से जुड़ने का अवसर देते हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करता है।
कॉन्क्लेव में का प्रेरणादायक संबोधन भी हुआ, जिसमें उन्होंने युवाओं को सेवा, शिक्षा और नेतृत्व के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने का संदेश दिया।
इस आयोजन में नेतृत्व विकास कार्यशालाएं, संवाद सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नेटवर्किंग गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहीं, जिन्होंने युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।
देवरिया के इन युवाओं की उपलब्धि ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।