ब्रेकिंग #देवरिया — बेल्ट से पीटने वाले गैंग पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामददेवरिया। जनपद में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रह...
ब्रेकिंग #देवरिया — बेल्ट से पीटने वाले गैंग पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
देवरिया। जनपद में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने बेल्ट से युवक की पिटाई करने, चप्पल पर थूककर चटवाने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। साथ ही एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने किया, जबकि इसकी निगरानी क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी द्वारा की गई। मीडिया में खबर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की गति तेज कर दी थी।
✔ घटना का विवरण
घटना 29 नवंबर 2025 की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोबराई खास निवासी फुलवन्ती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र को कुछ युवकों ने रास्ते में घेरकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने चप्पल पर थूककर चटवाया तथा पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बाद में पीड़ित के घर पहुंचकर भी मारपीट की कोशिश की। मामले की गंभीरता देखते हुए कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
✔ पुलिस की तेज कार्रवाई
जांच के दौरान कोतवाली पुलिस ने 1 दिसंबर 2025 की देर रात चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें शामिल हैं—
1. अभय यादव, पुत्र सुग्रीव यादव, निवासी गोबराई खास
2. मुकेश, पुत्र चन्द्रिका, निवासी गोबराई खास
साथ ही घटना में लिप्त दो बाल अपचारी भी पुलिस की हिरासत में ले लिए गए हैं।
✔ अवैध तमंचा बरामद
गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी अभय यादव के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार अभय यादव एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से 6 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास से लेकर आर्म्स एक्ट तक के मामले शामिल हैं। इनमें प्रमुख हैं—
धारा 307/504/506, कोतवाली
धारा 115(2), 118(1), 351(2), 352
धारा 324(4) बीएनएस
आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे
महुआडीह व हाटा, कुशीनगर थानों में दर्ज गंभीर मामले
✔ पुलिस का बयान
अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों पर कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की अमानवीय घटनाओं का वीडियो बनाकर वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और पीड़ित परिवार ने इसे बड़ी राहत बताया है।