देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

कांग्रेसियों ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन : सलेमपुर जंक्शन पर सुविधाओं की उठाई मांग

देवरिया | 09-Apr-2026 06:32 PM | 548 |
देवरिया
सलेमपुर जंक्शन पर सुविधाओं की उठाई मांग

कांग्रेसियों ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, सलेमपुर जंक्शन पर सुविधाओं की उठाई मांग
सलेमपुर (देवरिया)। क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे की विभिन्न समस्याओं को लेकर वाराणसी स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को सलेमपुर जंक्शन आगमन के दौरान ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।
कांग्रेसियों ने सलेमपुर जंक्शन के दक्षिण एवं उत्तर दिशा में अंडरपास निर्माण की मांग की, जिससे आवागमन सुगम हो सके। इसके साथ ही स्टेशन के दक्षिण स्थित पुराने माल गोदाम के पास रेलवे गेट के सुंदरीकरण की भी बात कही गई।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि स्टेशन के पूर्वी हिस्से में यात्री शेड, टिकट घर, विश्रामालय तथा रेलवे स्टैंड का निर्माण कराया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
इस अवसर पर संजय गुप्त, दिनदयाल प्रसाद, शिवशंकर यादव सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.