देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी. खामपार देवरिया: ऑटो से 12 पेटी अवैध देशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तारदेवरिया, 2 मार्च। जनपद में अपराध एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” क...
देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी. खामपार देवरिया: ऑटो से 12 पेटी अवैध देशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
देवरिया, 2 मार्च। जनपद में अपराध एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना खामपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 12 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक संज़ीव सुमन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सोमवार देर रात खैराट पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन पहिया ऑटो (रजि. नं. UP 52AT 2060) को रोका।
तलाशी के दौरान ऑटो से ‘बन्टी बबली’ ब्रांड की 12 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 108 लीटर) बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से अखिलेश गोड़ पुत्र रामसनेही गोड़, निवासी लक्ष्मणपुर, थाना भाटपार रानी, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना खामपार में मु0अ0सं0 44/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👮 गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक प्रियांशु कुमार दुबे
हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा